बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर एनडीए की पीसी चल रही थी और सीएम नीतीश कुमार लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर हमला बोल रहे थे, वहीं चिराग पासवान ने बिना देर किए नीतीश कुमार पर पलटवार किया है. चिराग पासवान ने ऐलान किया है कि अगर अगली सरकार बनी तो सात निश्चय योजना में हुए भ्रष्टाचार की जाँच कर सभी दोषियों को जेल भेजेंगे। लोजपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि सात निश्चय योजना की लंबित राशि का तुरंत भुगतान किया जाएगा ताकि अधूरे पड़े कार्य पुरे हों सके।
चिराग ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर हमला बोला
चिराग पासवान ने ट्वीट कर सीधे तौर पर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। कुछ दिन पहले भी लोजपा की तरफ से सीएम नीतीश के सपनों पर अटैक किया गया था। आज चिराग पासवान ने ट्वीट कर नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना पर सवाल खड़े किये हैं। चिराग ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर अगली सरकार बनी तो भ्रष्टाचार करने वालों को जेल में भेजेंगे।
अगली सरकार बनते ही सात निश्चय योजना में हुए भ्रष्टाचार की जाँच कर सभी दोषीयों को जेल भेजा जाएगा व लम्बित राशि का तुरंत भुगतान किया जाएगा ताकि अधूरे पड़े कार्य पुरे हों सके।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 6, 2020
















You must be logged in to post a comment.