पूर्व एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया CAG नियुक्त किया गया, राजीव महर्षि की लेंगे जगह

जम्मू और कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया CAG  नियुक्त किया गया है. मोदी सरकार ने गुरुवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया. वह राजीव महर्षि की जगह लेंगे.

1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं मुर्मू

60 साल के गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह गुजरात कैडर के अफसर हैं. जीसी मुर्मू ने 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था. उन्होंने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल 9 महीने का रहा.