पटना के डीएम कुमार रवि ने विधानसभा चुनाव से पहले अनुकंपा पर 7 उम्मीदवारों को चौकीदार पद पर बहाल किया है. जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला स्तरीय अनुकंपा समिति एवं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पटना की अध्यक्षता में 26 जून को बैठक संपन्न हुई.
इस बैठक में चौकीदार दफादार के मृत्यु के उपरांत आश्रितों को कुल 4 एवं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति उपरांत नामित आश्रित पुत्र के कुल 3 को चौकीदार पद पर नियोजन हेतु जिलाधिकारी पटना के द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता सामान्य विनायक मिश्रा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

चौकीदार पद हेतू चयन
- अशोक कुमार- बिहटा
- राजेश कुमार -पालीगंज
- शोभा कुमारी -फुलवारी शरीफ
- पंकज कुमार- बिहटा
- मोनू कुमार- पंडारक
- दिलीप कुमार- फतुहा
- रंजीत कुमार- दनियावां
















You must be logged in to post a comment.