कोविड-19 अपडेट : बीते 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट, मंगलवार को मिले 55342 नए मामले

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 73 हजार 565 हो गया है। वहीं, 710 लोगों ने दम तोड़ा। देश में एक्टिव केस में 21 दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई है। 24 घंटे में 25 हजार केस कम हुए हैं। इससे पहले 21 सितंबर को 28 हजार 653 केस कम हुए थे। सोमवार को जहां 66,732 नए ममाले सामने आए थे वहीं मंगलवार को 55,342 मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में पिछले दो हफ्तों में 10 लाख मामले बढ़े हैं। हालांकि, 24 घंटे में सामने आने वाले संक्रमितों की औसत संख्या अब 72 से 74 हजार के बीच हो गई है। दो हफ्ते पहले हर दिन 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आते थे।

अब तक 62.24 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 9 हजार 894 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस भी कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 71 हजार 559 लोग ठीक होने के साथ एक्टिव केस की संख्या घटकर 8.61 लाख हो गई। लगातार चार दिनों से देश में एक्टिव केस की संख्या 9 लाख से नीचे रही। ये आंकड़े बवअपक19पदकपं.वतह के मुताबिक हैं