
कई दिनों की शांति के बाद शुक्रवार सुबह सूडान की राजधानी खार्तूम और पड़ोसी शहर ओमदरमन विस्फोटों और गोलीबारी की आवाज से गूंज उठे। दो शीर्ष जनरलों की प्रभाव की लड़ाई में यह अफ्रीकी देश 2 हफ्ते से हिंसा की आग में झुलस रहा है। इस दौरान सैकड़ों लोग मारे गए हैं। दसियों हजार विदेशी नागरिक भी वहां फंसे हुए हैं, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं। सेना और अर्धसैनिक बल के बीच हुई लड़ाई में खार्तूम युद्ध के मैदान में बदल गया है। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर जली इमारतें और बर्बाद नागरिक सुविधाएं बदतर हालात की कहानी बता रही हैं। इस बीच सूडान से 754 और भारतीयों को वापस लाया गया है।
You must be logged in to post a comment.