
Warning: Undefined variable $defaults in /home/shiftindia/public_html/wp-content/plugins/wp-telegram-sharing/includes/plugin.php on line 241
अयोध्या में हुई पहली कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्ताव पास हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,”आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या धाम आई है। केंद्र और राज्य सरकार की 30,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 178 योजनाएं पहले से ही अयोध्या में चल रही
इससे पहले, सीएम योगी सुबह 11 बजे अयोध्या स्थित रामकथा पार्क पहुंचे। उनके नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद रामलला के दरबार में पहुंचे।
करीब 1000 साल बाद पीएम और सीएम ने अयोध्या का गौरव लौटाया
यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अयोध्या में कैबिनेट बैठक से पहले कहा कि आज करीब 1000 साल बाद पीएम और सीएम ने अयोध्या का गौरव लौटाया है। यह शहर दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल बनने जा रहा है। आज यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फैसले लिए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव कैबिनेट के सामने हैं
You must be logged in to post a comment.