पीएम मोदी ने एमपी के बैतूल में कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस की पोल खुलती जा रही है, इंदौर में मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री मोदी आज मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के दौरे पर हैं। वे बैतूल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी- कांग्रेस की पोल खुलती जा रही है, पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को जमीन पर गरीब नजर आते ही नहीं है। कांग्रेस हवा में उड़ रही है। कांग्रेस सातवें आसमान में उड़ रही है। कल कांग्रेस के एक ज्ञानी कह रहे थे कि भारत के सभी लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है। अरे मूर्खों के सरदार, कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धि न देखने की आदत हो गई है। पता नहीं विदेश के कौन से चश्में पहने है। आज भारत मोबाइल का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। आज पूरा देश लोकल के लिए वोकल हो रहा है। भारतीयों के बनाए उत्पाद देश खरीद रहा है। इस बार दिवाली में पौने चार लाख करोड़ रुपये की खरीदारी की और भारत की बनी चीजों की की। पहले इतना खर्चा होता था तो आधा माल बाहर का होता था। कांग्रेस को ये बोलने में क्यों शर्म आती है।

कांग्रेस की विदेशों से कोई सांठगांठ

कांग्रेस ने एक बार भी लोकल के लिए वोकल होने की बात नहीं की है। कांग्रेस की विदेशों से कोई सांठगांठ है। भाजपा सरकार बैतूल के गुड़ को एक जिला एक उत्पाद के लिए बढ़ा रही है। भाजपा की डबल इंजल सरकार लोकल ट्यूरिज्म को बढ़ावा देगी। वोट अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर बूथ पर कमल खिलना चाहिए। मेरी माताएं बहनें कमल के फूल के लिए मेहनत कर रही हैं।

मुफ्त राशन की योजना शुरू की

जनजातीय दिवस पर केंद्र सरकार एक महत्वपूर्ण योजना शुरू करने जा रही है। गरीब कल्याण के लिए भाजपा आगे बढ़कर काम करती है। हमने मुफ्त राशन की योजना शुरू की। मेरे देशवासियों को मैं नसीब पर छोड़ नहीं सकता।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि पहले वाले सोए पड़े थे, लेकिन गरीब का ये बेटा काम कर रहा है। भाजपा सरकार सुविधाएं दे रही है। जब ऐसे काम होते हैं तभी देश को भरोसा होता है, मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। भाजपा ने जो संकल्प पत्र घोषित किया है वो एमपी के लोगों के विकास का पत्र है