रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए कई गाड़ियों का नये जगहों पर ठहराव किया है तो कई ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ….

रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे समय सारणी में कुछ बदलाव किए हैं। उन बदलावों में कई गाड़ियों का नये जगहों पर ठहराव किया गया है तो कई ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है।

पुसौली स्टेशन पर रूकने वाली है पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस…

यात्रियों की सुविधा के लिए 15 फरवरी से गाड़ी संख्या 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का पुसौली स्टेशन पर प्रायोगिका तौर पर 06 माह के लिए ठहराव प्रदान किया गया है। गाड़ी संख्या 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 15.02.2023 से 22.57 बजे पुसौली पहुंचेगी तथा यहां से 22.59 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 13244 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 04.10 बजे पुसौली स्टेशन पहुंचकर 04.12 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

सियालदह-बीकानेर-सियालदह एसी दूरंतो एक्सप्रेस का डीडीयू मंडल के गया जं. पर ठहराव होगा …

रेल प्रशासन द्वारा सियालदह और बीकानेर के मध्य सप्ताह में चार दिन चलने वाली गाड़ी सं. 12259/12260 सियालदह-बीकानेर-सियालदह एसी दूरंतो एक्सप्रेस का डीडीयू मंडल के गया स्टेशन पर अब ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। दिनांक 09.02.2023 से 06.04.2023 तक सियालदह से खुलने वाली गाड़ी सं. 12259 सियालदह-बीकानेर एसी दूरंतो एक्सप्रेस 23.10 बजे गया जं. पहुँचेगी और 23.12 बजे वहां से आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 09.02.2023 से 06.04.2023 तक बीकानेर से खुलने वाली 12260 बीकानेर-सियालदह एसी दूरंतो एक्सप्रेस 06.47 बजे गया जंक्शन पहुँचेगी और वहां से 06.49 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

 दानापुर एवं समस्तीपुर मंडल के पैंसेजर ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन 12 फरवरी से लागू किया जाएगा।

दानापुर मंडल 
1.  गाड़ी सं. 03337 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 09.30 बजे।
2.  गाड़ी सं. 03335 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 08.20 बजे।
3.  गाड़ी सं. 03263 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय  01.05 बजे।
4.  गाड़ी सं. 03217 बरौनी-दानापुर मेमू का दानापुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 09.30 बजे।
5.  गाड़ी सं. 03286 आरा-पटना मेमू का पटना स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 05.30 बजे।
6.  गाड़ी सं. 03353 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 11.00 बजे।
7. गाड़ी सं. 03222 आरा-पटना मेमू का पटना स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 08.45 बजे।
8.  गाड़ी सं. 03365 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 16.45 बजे।
9. गाड़ी सं. 03629 तिलैया-दानापुर पैसेंजर का दानापुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 00.55 बजे।
10.  गाड़ी सं. 03268 पटना-किऊल मेमू का किऊल स्टेशन पर संशोधित आगमन समय  02.05 बजे।
11. गाड़ी सं. 03224 फतुहा-राजगीर मेमू का राजगीर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 20.30 बजे।

समस्तीपुर मंडल 
1. गाड़ी सं. 05243 सहरसा-समस्तीपुर मेमू का समस्तीपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 20.35 बजे।
2.  गाड़ी सं. 05222 समस्तीपुर-सहरसा डेमू का सहरसा स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 23.25 बजे।
3.  गाड़ी सं. 05259 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू का नरकटियागंज स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 20.35 बजे।
4.  गाड़ी सं. 05514 जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर का समस्तीपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 12.43 बजे।
5.  गाड़ी सं. 05221 सहरसा-समस्तीपुर डेमू का समस्तीपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 15.35 बजे।
6.  गाड़ी सं. 05209 रक्सौल-नरकटियागंज डेमू का नरकटियागंज स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 21.05 बजे।
7.  गाड़ी सं. 03284 पटना-बरौनी मेमू का बरौनी स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 13.10 बजे।