
मौसम विभाग ने आज बिहार के सभी 38 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पटना समेत कई जिलों में सुबह से घना कोहरा भी छाया हुआ है। गलन वाली ठंड भी महसूस हो रही है। कई जिलों में 3-4 दिनों से ठीक से धूप नहीं निकली है। सर्द हवा के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
बारिश की भी संभावना
मौसम विभाग ने 10 जनवरी को एक बार फिर से कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। 24 घंटे में भागलपुर का सबौर सबसे ठंडा रहा। यहां 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से 10 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों में आंशिक बारिश के आसार हैं। यह प्रभाव अगले एक-दो दिनों तक रहेगा। इससे तापमान में कमी आएगी और और ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।
कोहरे को लेकर येलो अलर्ट
पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर में आज कोहरे का अलर्ट है।
इसके साथ ही बक्सर, रोहतास, कैमूर, बांका, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, सीवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
You must be logged in to post a comment.