BIG NEWS : एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे, शव लेकर हैलट अस्पताल पहुंची पुलिस और STF टीम

breaking news

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे को लेकर कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। यह घटना हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है। बताया जा रहा है कि जो इसके बाद विकास दूबे ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की है।

घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ. इस मुठभेड़ में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया था। विकास दुबे के मारे जाने की खबर है।अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रत्यक्षदर्शी ने सुनी फायरिंग की आवाज

गौरतलब है कि विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ. बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला।

घटना की जानकारी देते हुए चश्मदीद ने भी बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने आस-पास इकट्ठा हुए लोगों को वहां से हटा दिया। उसके थोड़ी देर बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी। इससे पहले कानपुर में टोल प्लाजा पर जैसे ही यूपी एसटीएफ की गाड़ियों का काफिला विकास दुबे को लेकर पहुंचा था, अन्य गाड़ियों के आवागमन को रोक दिया गया था।

हादसे के बाद विकास दुबे घायल सुरक्षाकर्मी का हथियार छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने बचाव में गोलियां चलाईं, जिसके बाद विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षाकर्मी उसे लेकर जल्दी अस्पताल पहुंचे। थोड़ी देर बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैसे हुआ हादसा

हादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि मीडिया की नजर से विकास दुबे को बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। बारिश और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पलट गई।