बांका पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पकड़ में आया 50 हजार का इनामी नक्सली।

बिहार: 50 हजार का इनामी नक्सली रमेश हेंब्रम उर्फ बादल गिरफ्तार हो गया है।वह बरहट थाना क्षेत्र के दोवाटिया का निवासी है और उसे बांका जिले से गिरफ्तार किया गया है।

रमेश हेंब्रम की गिरफ्तारी बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित लकराजोर गांव से किया गया। इससे पहले रमेश कई बार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था,लेकिन इस बार वह खुद गच्चा खा गया। गिरफ्तार हेंब्रम पर बरहट थाना में हत्या, लूट, डकैती जैसे दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज है। सड़क निर्माण और नहर के निर्माण में कंपनी के कर्मचारियों से लेवी मांगी थी। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।

बताते चलें कि हेंब्रेम वर्ष 2015 में जमुई कोर्ट हाजत से सेंध काटकर फरार हो गया था। रमेश हेंब्रम पर 50000 का इनाम भी राज्य सरकार ने घोषित कर रखा था।