Big news: छपरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ मूल्य का 575 किलो गांजा किया गया बरामद……

बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह पाबंदी लगाने के लिए राज्य में बिहार पुलिस हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। बिहार के सारण जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने तकरीबन 1 करोड़ रुपये मूल्‍य का गांजा जब्‍त किया है। गांजे की खेप नगालैंड से छपरा लाया जा रहा था, लेकिन गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे मंजिल पर पहुंचने से पहले ही जब्‍त कर लिया। पुलिस 575 किलो गांजा जब्‍त किया गया है। गांजे की इतनी बड़ी खेप देखकर पुलिसवाले भी दंग रह गए। सबसे बड़ा सवाल यही था कि ट्रक के जरिये गांजे की इतनी बड़ी खेप नगालैंड से सीधे छपरा पहुंच गई, लेकिन इतने लंबे सफर के दौरान कहीं भी इसकी छानबीन तक नहीं की गई। सारण पुलिस अब यह जानने में जुटी हुई है कि गांजे की इतनी बड़ी खेप को आखिर कहां खपाने की साजिश थी।

सारण जिले के खैरा में पुलिस ने पटेढा चौक से लगभग 1 करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया है। मौके से 2 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस द्वारा ट्रक जब्‍त कर ली गई है। हिरासत में लिए गए दोनों लोगों की पहचान खैरा थाना के पटेढा गांव के रामजी सिंह तथा भीखमपुर गांव निवासी शैलेश कुमार भगत के तौर पर की गई है। पटेढ़ा चौक से कुछ ही दूरी पर खोदाईबाग रोड में एक ट्रक खड़ी थी। किसी ने इस ट्रक में गांजा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस को पहुंचते ही दो व्यक्ति भागने लगे जिसे पुलिस पकड़ लिया. पुलिस ट्रक को थाने ले आई है।

66 पैकेट में 575 किलो गांजा
ट्रक से गांजे के 66 पॉकेट जब्‍त किए गए, जिनका कुल वजन 575 किलोग्राम है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति इस गांजे के बारे में कुछ भी बताने बच रहे हैं और खुद को निर्दोष बता रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों दारू पी रहे थे और पुलिस को देखते ही भागने लगे। हालांकि, पुलिस दोनों के शराब पीने की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस इस मामले में दोनों की संलिप्तता बता रही है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। ट्रक के नीचे गुप्त तहखाना बना हुआ था, जिसके अंदर से गांजे के पैकेट बरामद किए गए हैं।