प्रेम प्रसंग में गोली मार युवक की हत्या, शादी के बाद भी लड़की से मिलता था, भाई ने मारी गोली………

मृतक की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गांव की एक लड़की के साथ प्रवीण का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों को यह मंजूर नहीं था । 7 महीने पहले पायल की शादी हो गई थी।

बिहार के भभुआ में विवाह के बाद प्रेम प्रसंग में हत्या की सनसनीखेज घटना हुई है। एक युवक की गोली मारकर जान ले ली गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव की एक लड़की से प्रेम करने की सजा  दी गई है।

लड़की के भाई ने युवक को घर बुलाकर गोली मार दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव की है। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गांव की एक लड़की के साथ प्रवीण का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों को यह मंजूर नहीं था । 7 महीने पहले पायल की शादी हो गई थी। शादी के बाद वह मायके आई तो युवक उससे मिलने जुलने लगा। दोनों का मेलजोल गांव वालों को पसंद नहीं था। बार-बार मना किए जाने के बावजूद प्रवीण शादीशुदा लड़की से मिलता था। इसे लेकर तनाव और आक्रोश का माहौल पहले से बना हुआ था।

बुधवार की रात गोली मारकर उसकी जान ले ली गई।  सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल परशुरुआती छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सदर थाना पुलिस ने कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है।