दहेज हत्या: महज डेढ़ लाख के लिए दानवों ने प्रेगनेंट सोनी को मार डाला, डोली के 4 माह बाद उठी अर्थी

9 मई को उसकी शादी हुई थी। नगर थाना क्षेत्र गांव के निवासी बृजेंद्र साह, पिता राधेश्याम शाह के साथ सोनी की शादी हुई थी। शादी के समय से ही डेढ़ लाख दहेज के रुपए की मांग की जा रही थी। बिहार में एक बेटी एक बार फिर से दहेज दानव का सिकार बन गई। पैसों के लिए गला घोट कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका 4 माह की प्रेग्नेंट थी। हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना गोपालगंज जिले के नगर थाना  क्षेत्र एक गांव की है।

मृतका की पहचान सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 9 मई को उसकी शादी हुई थी। नगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी बृजेंद्र साह, पिता राधेश्याम शाह के साथ सोनी की शादी हुई थी। शादी के समय से ही डेढ़ लाख दहेज के रुपए की मांग की जा रही थी। सोनी के पिता दूधनाथ साह दहेज देने से इनकार कर रहे थे। सोनी का मायका गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना अंतर्गत बिशनपुर गांव में है।

दूधनाथ साह ने शादी में अपनी क्षमता के अनुसार नगद और सामान दिया था। आगे के रुपए देने के लिए कोई तैयार नहीं थे।  महज डेढ़ लाख के लालच में मंगलवार की रात सोनी  की जान ले ली गई। मायके वालों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची ससुराल वाले फरार हैं।  पुलिस ने दहेज  पीड़िता सोनी सास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया है कि आरोपियों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक महिला की गिरफ्तारी हुई है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सोनी की हत्या से उसकी मां भाई और बहन का रो रो कर बुरा हाल है।