पीट-पीटकर युवक की हत्या करने के बाद शव को झोपड़ी रखकर लगाई आग…..

बिहार के भागलपुर से सनसनीखेज खावर आई है एक 25 वर्षीय युवक की हत्या के बाद शव को जला दिया गया। पुलिस ने जला हुआ शव बरामद कर लिया है। घटना सुल्तागंज थाना इलाके की है। वारदात के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

सुल्तानगंज से सटे बहियार में बदमाशों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव को एक झोपड़ी में रखकर आग लगा दी। मृतक गोपाल साह जिच्छ पोखर आदर्शनगर का रहने वाला था। घटना के विरोध में लोगों ने कूष्णगढ़ मोड के पास सड़क को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद दो घंटे बाद सड़क जाम को खत्म किया गया। घटना रविवार देर रात की है।

मृतक के पिता दिनेश साह ने बताया कि गोपाल गांव के ही एक युवक के साथ रविवार की शाम चार बजे घर से निकला था। रात में लौटने पर काफी खोजबीन की गयी। लेकिन पता नहीं चला। सुबह खोजने के दौरान बहियार स्थित झोपड़ी में जला हुआ शव बरामद हुआ। सुल्तानगंज थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलायी गयी है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।