मामला प्रेम-प्रसंग और हत्या का है…..
फिल्मों में अकसर हमने हीरो-हीरोइन के बीच प्यार का दुश्मन हीरोइन के भाई को बनते देखा है। लेकिन फिल्मों की स्टोरी सिर्फ काल्पनिक नही होती ये बहुत हद तक समाज में बित रही घटनाओ से प्रेरित होती है, इसलिए कहा जाता है की फिल्में समाज का आईना होती हैं। कुछ ऐसा ही किस्सा हमें बिहार के पटना जिले में स्थित शहर बाढ़ के उमानाथ इलाके में देखने को मिला। यहां रहने वाली लड़की के प्रेमी की हत्या उसके भाई ने कर दी और शव को गंगा नदी में फेंक दिया। घटना एक सप्ताह पहले की है।
नालंदा जिला के बिंद थाना निवासी मिट्ठू कुमार का लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को मिट्ठू के साथ अपनी बहन को आरोपित राहुल ने देख लिया। इसके बाद गुस्से से तिलमिलाए आरोपित राहुल अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर मिट्ठू को पकड़ लिया और उमानाथ गंगा घाट के सामने नदी के उस पार ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद गंगा नदी में लगाया गया लाश को ठिकाने….
इसके बाद मिट्ठू के शव को आरोपित ने गंगा में फेंक दिया। मामले को लेकर जब नालंदा पुलिस बाढ़ थाना के सहयोग से उमानाथ इलाके में शुक्रवार को छापेमारी कर आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, राहुल के दोस्त की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
















You must be logged in to post a comment.