आरा: छिनतई का किया विरोध तो अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर।

बिहार में छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। पटना पुलिस के सतर्कता के बाद जहां एक तरफ पटना में छिनतई की घटना पर ब्रेक जरूर लगा है। परंतु दूसरी तरफ राज्य के अन्य जिलों में इसकी शुरुवात होने लगी है। ताजा घटना आरा की है। भाेजपुर जिला में भी अपराधियों के हौसले बुलंद दिखे।

बड़हरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-बड़हरा पर करजा गांव के समीप की ये घटना है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऑटो में सवार एक युवक से मोबाइल छीनने का प्रयास किया लेकिन वो विफल रहा।

ऑटो सवार युवक ने जब मोबाइल छिनतई का विरोध किया तो बदमाशों से कहासुनी भी हुई। उसने बदमाशों पर गुस्सा करते हुए उन्हें बुरा भला कह दिया। जिसके बाद बदमाशों ने युवक पर फायर कर दिया। गोली ऑटो में सवार दूसरी महिला को लग गयी। गोली महिला के तलवे के पास लगी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आनन फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां अभी महिला का इलाज चल रहा है।