17 जनवरी से दूरदर्शन पर लिए जायेंगे सरकारी स्कूलों के 6 से 12 वीं तक के बच्चो की कक्षाएं।

कोरोना की तीसरी लहर के कारण वर्षो से गड़बड़ाई सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक नया उपाय किया जा रहा है। कोरोना के कारण बंद कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों की बाधित पढ़ाई की भरपाई के लिए 17 जनवरी से दूरदर्शन पर क्लास लगेगी। कक्षा 6 से 8 तक की क्लास सुबह 9 से 10 बजे तक होगी। कक्षा 9 से 10 तक की क्लास 10 से 11 और कक्षा 11 से 12 तक की क्लास 11 से 12 बजे तक होगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार इसकी जानकारी सभी डीएम, डीईओ और डीपीओ को पत्र के माध्यम से दे दी है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने जिलों के अधिकारियों से कहा है कि वह बच्चों को दूरदर्शन पर पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। साथ ही वैसे बच्चे जिनके पास मोबाइल या डिजिटल कोई भी तकनीक (लैपटॉप,कंप्यूटर, टैब इत्यादि) पहले से मौजूद है वह विद्यार्थि e LOTS एप पर उपलब्ध कक्षा 1 से 12 तक की पुस्तकों और ई-कंटेंट से घर पर पढ़ाई कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारी और जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रारंभिक विद्यालयों में को भी शिक्षक बहाली की प्रक्रिया की जायेगी वो पारदर्शी रूप से होगी तथा काउंसलिंग की प्रत्येक गतिविधि का पूरा वीडियोग्राफी की जाएगी।