स्कूलों के टाइम टेबल में आया बदलाव, सुबह 6:30 से 11: 30 अपराह्न तक चलेंगी कक्षाएं।

गया: जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल का टाइम टेबल बदल दिया गया है। शनिवार से सभी स्कूलें सुबह 6:30 बजे खुल जाएंगे। और छुट्टी साढ़े ग्यारह बजे होगी। इस बाबत जिला शिक्षा अधिकारी से विधिवत रूप से पत्र जारी कर दिया गया है।

गर्मी के बढ़ते तेवर के बीच स्कूल जाने व खास कर छुट्टी के समय भरी दोपहर में लौटते वक्त बच्चों को हो रही तमाम परेशानियों को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकार के निर्देश पर मार्निंग स्कूल संचालित करने का फरमान दिया है। यह आदेश यह आदेश प्रारंभिक, उच्च, उच्च माध्यमिक स्कूलों में शनिवार से ही प्रभावी रहेगा।

हालांकि यह आदेश सरकारी के साथ ही निजी स्कूलों को भी जारी किया गया है, लेकिन निजी स्कूलें आसानी से अपने स्कूलों का टाइम टेबल चेंज नहीं करते हैं। वे तो अपने अनुसार ही स्कूलों का संचालन करते हैं। ऐसे भी इस समय मिशन एडमिशन की मारामारी निजी स्कूलों में खूब चल रही है। ऐसे में वह अपने स्कूल का टाइम टेबल चेंज करते हैं या नहीं यह मायने रखता है। निजी स्कूल वाले तो बच्चों को सुबह सवेरे बुलाते हैं पर छुट्टी ठीक दोपहर बाद भरी गर्मी के बीच दे रहे हैं।


इधर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने बताया कि सभी स्कूलों को सूचना उचित माध्यम से पहुंचाई जा रही है। बहुत से अधिक स्कूलों में सूचनाएं पहुंच गई है। सभी स्कूलों का टाइम टेबल तय कर दिया गया है। अब अगले आदेश तक इसी आदेश के तहत स्कूल संचालित होंगे।