
टीवी का लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर फैंस थोड़े परेशान हो जाएंगे। मुनमुन जर्मनी वेकेशन के लिए गई थी और वहां पर उनके साथ एक्सीडेंट हो गया है।


दरअसल, मुनमुन दत्ता जर्मनी में घूमने गई है और वहां से वो लगातार तसवीरें शेयर कर फैंस को अपडेट दे रही है। इस बीच एक्ट्रेस के साथ बड़ा हादसा हो गया और इस वजह से उन्हें अब घर लौटना पड़ रहा है। उन्होंने इंस्टा पोस्ट में लिखा, जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। मेरे बाएं घुटने में चोट लग गई है। इसलिए मुझे अपनी ट्रिप बीच में खत्म करके वापस लौटना पड़ा।


मुनमुन दत्ता ने स्विट्जरलैंड से अपनी दिलकश तसवीरें शेयर की थी। दो दिन पहले ही एक्ट्रेस स्विट्जरलैं से जर्मनी गई थी। उन्होंने फैंस के साथ इस ट्रिप की तसवीरें शेयर की थी। उन्होंने कॉफी पीते हुए अपनी फोटो पोस्ट की। इसके अलावा मुनमुन ने विंटर लुक शेयर किया था, जिसमें वो स्वेटर, मफलर पहने खूबसूरत वादियां एंजॉय करती दिखी थी।
You must be logged in to post a comment.