महिलाओं को जो भी जिम्मेदारी दी गई उसका निर्वाह उन्होंने बखूबी किया और अपनी प्रतिभा को पर्दशित किया है।-नेता प्रतिपक्ष


आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजद प्रदेश कार्यालय में महिला दिवस समारोह का आयोजन प्रदेश राजद जगदनानंद की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।समारोह का उदघाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने दीप प्रजवलित कर की और समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिला दिवस के अवसर पर राजद की महिला विधायक ही राजद की ओर से विधान सभा के कटौती प्रस्ताव के बाद विवाद मे बोलेंगी और अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि देश गवाह है महिलाओं को जब भी जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसको उन्होंने पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाया है और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई,चांद बीबी सहित अनेकों वीर महिला योद्धाओं को नमन किया और उनकी बहादुरी की चर्चा की गई। कोई भी क्षेत्र हो महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखाने से पीछे नहीं रही हैं। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं।

हर क्षेत्र मे महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग ले रही हैं और सफलता हासिल कर रही हैं। राजद की चाह है कि महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र मे बढ़ाई जाय। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाज के सभी वर्ग तबके को राजद से जोड़ें उन्हें राजद का सदस्य बनाएं।
इस अवसर पर राजद की राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ट की अध्यक्ष कांति सिंह को आज उनके जन्म दिन पर बधाई दी गई।समारोह मे केक काट कर उनके जन्म दिन को मनाया गया और उन्हें जन्म दिन की बधाइयां दी गई। कांति सिंह ने सभी सदस्यों का अभिवादन सवीकार किया और जन्म दिन मनाए जाने के लिये राजद के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर राजद के वरिष्ट नेता तनवीर हसन, श्याम रजक, बृषन पटेल, शक्ति यादव, सुरेश पासवान, उर्मिल ठाकुर, शिवचंद्र राम, आज़ाद गांधी, प्रियंका भारती, प्रेमाचौधरी, एजाज अहमद, चितरंजन गगन, सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या मे महिलाएं उपस्थित थीं।