मन की बात में चीन पर बोले PM मोदी, ‘भारत दोस्ती निभाता है तो आंख उठानेवाले को करारा जवाब भी देता है’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ‘मन की बात’ की। मन की बात कार्यक्रम का यह 66वां संस्करण था। इस दौरान वे कई मुद्दों पर जनता को संदेश दिया। इस दौरान पीएम ने कोविड महामारी, लॉकडाउन, अनलॉक, किसान, मॉनसून, देश की सुरक्षा आदि मुद्दों पर संदेश दिया।

LIVE UPDATE : लोग पूछ रहे हैं कि यह साल कब खत्म होगा ? लेकिन हमें चुनौतियों की संख्या देखकर किसी साल को खराब नहीं मानना चाहिए। भारत का इतिहास हीं चुनौतियों से भरा रहा है। भारत में बाधाएं दूर हुई, सृजन भी हुए।

LIVE UPDATE : लद्याख में हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। आज पूरा देश उनके शौर्य को नमन कर रहा है। वीर सपूतों के माता-पिता धन्य हैं।भारत दोस्ती निभाना जानता है, तो आंख उठानेवालों को जवाब देना भी जानता है।

LIVE UPDATE : आजादी से पहले हमारा देश रक्षा मामलों में कहीं आगे था, लेकिन आजादी के बाद जो हमसे पीछे थे, वो आगे हो गये हैं। लेकिन भारत फिर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

LIVE UPDATE : लोकल के लिए वोकल बनना भी एक तरह की देश की सेवा है।

LIVE UPDATE :  कोरोना के संकटकाल में देश लॉकडाउन से बाहर निकल आया है। इसमें हमें कोरोना को हराना भी है, और अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ाना भी है। कोरोना को हराने के लिए हमें देह की दूरी के साथ जरूरी सावधानियां बरतनी जरूरी है। देशवासियों से निवेदन है कि आप लापरवाही मत बरतिये।

LIVE UPDATE :  कोल माइन और स्पेस सेक्टर को मजबूती मिली है।

LIVE UPDATE :  किसानों के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गये हैं।

LIVE UPDATE :  पूरी दुनिया का ध्यान इस समय इम्यूनिटी बढ़ाने पर है। विश्व के कई देशों में भारत के मसालों के दाम बढ़े हैं।

LIVE UPDATE : देश में इंडोर खेलों के लिए तामझाम की जरूरत नहीं है। देश में कई तरह के खेल है। सांप-सीढ़ी जैसे खेल भारत में पारंपरिक खेल है। हम पारंपरिक खेल को नये रूप में पेश करेंगे।

LIVE UPDATE : जब थोड़ा समय मिले तो अपना मोबाइल उठाकर अपने बुजुर्गों का इंटरव्यू करेंगे। आप उनसे पूछिये कि उनका बचपन कैसा था। वो बचपन में क्या करते थे ? तौर-तरीके, रहन-सहन के बारे में जानिए।

LIVE UPDATE : देश में अच्छे समय में मानसून प्रवेश किया है। वैज्ञानिकों को इससे काफी उम्मीदें है। किसानों को इससे काफी फायदा होगा। बारिश को लेकर किसानों के साथ-साथ मौसम विभाग काफी उत्साहित है। बारिश से प्रकृति भी खुद को जीवंत करती है।

LIVE UPDATE : आज 28 जून को पूर्व प्रधानमंत्री पीबी नरसिंहराव की आज जयंती है। वो अपने किशोरावस्था में हीं स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो गये। छोटी उम्र से हीं वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने लगे थे। मेरा आग्रह है कि आप भी उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानिए। उन्होंने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी और देशवासियों से स्वस्थ रहने की अपील की।