गिरिश चंद्र मुर्मू ने CAG का संभाला कार्यभार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरिश चंद्र मुर्मू को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षकसीएजी पद की शपथ दिलाई। उन्होंने यह जिम्मेदारी राजीव महर्षि के स्थान पर संभाली है। गिरिश चंद्र मुर्मू देश के 14वें सीएजी प्रमुख हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला की उपस्थिति में मुर्मू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जम्मू और कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया CAG  नियुक्त किया गया है. मोदी सरकार ने गुरुवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया. वह राजीव महर्षि की जगह लेंगे.

1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं मुर्मू

60 साल के गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह गुजरात कैडर के अफसर हैं. जीसी मुर्मू ने 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था. उन्होंने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल 9 महीने का रहा