केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, जहां उन्होंने देश की कल्याण और प्रगति की प्रार्थना की।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए और वह महाकाल के भोग आरती में शामिल भी हुए।

आरिफ मोहम्मद खान सुबह साढ़े सात बजे महाकाल मंदिर पहुंचे थें। जहां पहुंचने पर पुजारियों द्वारा मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर परिसर के नंदी हाल के बैरिकेड्स के पीछे से दर्शन किए। कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर के गर्भ गृह और नंदी हॉल में प्रवेश फिलहाल प्रतिबंधित है। मंदिर में दर्शन के बाद आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि उन्होंने भगवान महाकाल से देश के कल्याण और प्रगति के लिए प्रार्थना की है।

इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पीएम मोदी के लिए महामृत्यंजय का जाप करवाया था। उन्होंने नंदी हॉल के पास बैरिकेडिंग से भगवान के दर्शन किए थे।