कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का तो वही यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा…

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया।भाजपा और जेडीएस को नुकसान होता दिख रहा है। अन्य के खाते में भी सीटें आती दिख रही हैं। कांग्रेस-124, भाजपा-69 , जेडी(एस)-24 और अन्य-1 सीटों पर आगे चल रही है।

वही  यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा दिख रहा है। मेयर के 17 में बीजेपी 16 सीटों पर आगे चल रही है। सिर्फ आगरा सीट पर बसपा आगे है। राज्य की नगरपालिका की 199 सीटों के लिए हुए चुनाव में भी बीजेपी विपक्षी दलों पर भारी पड़ रही है। बीजेपी ने 99 में से 66 सीटों पर बढ़त बना रखी है। सपा 30 और बसपा 17 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस 2 और अन्य पर 34 सीटों पर आगे चल रही है। नगर पंचायत की 544 सीटों पर 93 पर बीजेपी और 66 पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। बीएसपी 29 और कांग्रेस 4 सीट पर आगे चल रही है। अन्य 103 सीटों पर आगे चल रही हैं।