बिहार में हाड़ कपां देने वाला ठंड़, घने कोहरे का येलो अलर्ट, कोल्ड-डे के भी आसार

पूरे उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से पछुआ हवा से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी ठंड और बढ़ेगी। विभाग के मुताबिक दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात भी बन सकते हैं। इसके साथ ही कोहरे को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

छह शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट

पिछले 24 घंटे के दौरान छह शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बाकी अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर का सबौर सबसे ठंडा रहा। उत्तर बिहार की ओर कई जिलों में घना कोहरा देखा गया।

कोहरे को लेकर के येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं मौसम विभाग ने लगातार तीसरे दिन प्रदेश के 33 जिलों में घने स्तर के कोहरे को लेकर के येलो अलर्ट जारी किया है।