गुजरात और लद्दाख में भाजपा के नए अध्यक्ष नियुक्त, जामयांग सेरिंग को मिली लद्दाख की कमान

भाजपा ने गुजरात और लद्दाख के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवसारी से लोकसभा सांसद सीआर पाटिल को गुजरात का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है तो लद्दाख से चुनकर लोकसभा आने वाले जामयांग शेरिंग नामग्याल को पार्टी ने संसद में उनके जोरदार प्रदर्शन के बाद बड़ी भूमिका दी है.

नवसारी से सीआर पाटिल ने बड़ी जीत हासिल की थी

2019 के लोसकभा चुनाव में गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सीआर पाटिल ने 6,89,668 वोट के अंतर से बड़ी जीत हासिल की थी। जीतूभाई वाघाणी के स्थान पर सी आर पाटिल को नया अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि पार्टी ने हाल ही में दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सहित कई प्रदेशों में अपने अध्यक्ष बदले हैं। जेपी नड्डा धीरे-धीरे संगठन को मजबूत कर रहे हैं।