LIVE : BJP का वीजन डॉक्यूमेंट जारी, ‘भाजपा है तो भरोसा है’ का दिया नारा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना वीजन डॉक्यूमेंट जारी किया। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरूवार को इसे जारी किया। इस दौरान बीजेपी के कई बड़े चेहरे मौजूद हैं। भाजपा का पांच सूत्र, एक लक्ष्य और 11 संकल्प। भाजपा है तो भरोसा है, आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप 2020-25 का नारा दिया गया है।

चुनावी घोषणा पत्र के लोकार्पण समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल, बिहार चुनाव प्रभारी पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय मंत्रियों में रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय व अश्विनी कुमार चौबे, राज्य सरकार के मंत्रियों में डॉ. प्रेम कुमार व नंद किशोर यादव मौजूद हैं.

 

पढ़ें लाइव अपडेट्स…

भाजपा के वीजन डॉक्यूमेंट में क्या है ?

  • 30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान दिये जाएंगे
  • दरभंगा एम्स का संचालन का 2024 तक शुरू हो जाएगा
  • 1 लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी
  • अब एमएसपी पर होगी दलहन की खरीद
  • मछली उत्पादन में बिहार को नंबर-1 बनाएंगे
  • आईटी अब के रूप में बिहार का विकास करेंगे
  • 50 हजार करोड़ की व्यवस्था की जाएगी
  • स्कूल-कॉलेज में 3 लाख शिक्षकों की होगी नियुक्ति
  • मेडिकल-इंजिनियरिंग में हिंदी भाषा
  • कोरोना का निःशुल्क टीकाकरण
  • 5 साल में 5 लाख से अधिक रोजगार दिये जाएंगे
  • 1 करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाएंगे

निर्मला सीतारमण की बड़ी बातें

वीजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादा किया है, हम उसे पूरा करेंगे। कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौर में भी हमने खामी का अहसास होने नहीं दिया। हमने गरीबों को मुफ्त में अनाज दिया। अब बिहार में 100 प्रतिशत बिजली उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार का बजट 2 लाख करोड़ हो गया। अभी 96 प्रतिशत लोगों को पक्का मकान मुहैया करवाया गया है।