मुंह दिखाई क्या होता है बहु को अपना होनहार लड़का तेजस्वी ही दे दिए हैं- लालू यादव

राजद अध्यक्ष लालू यादव ने नववर्ष रकर पर बताया कि मुंह दिखाई क्या होता – हमने अपना होनहार लड़का ही दे दिया है। शनिवार को दिल्ली – में लालू ने तेजस्वी और राजश्री यादव की शादी पर कहा कि दोनों शादी के लिए तैयार थे। उनको साथ रहना था और हमको आशीर्वाद देना था। शादी के खिलाफ होने की बात को गलत बताते हुए कहा कि बिना हमारे आशीर्वाद के शादी होता क्या? तेजस्वी यादव को अपना होनहार लड़का बताते हुए बहू राजश्री को मुंह दिखाई देने के सवाल पर लालू यादव ने अपने ठेठ अंदाज में कहा

कि मुंह दिखाई क्या होता है, बहू को अपना होनहार लड़का तेजस्वी ही सौंप दिया है।

लालू ने कहा कि किसानों में हाहाकार यूरिया उपलब्ध कराने की स्थिति बनी हुई है। कई जगह रबी फेल रही है। बुआई भी नहीं हो पाई है। किसान परेशान हैं और यूरिया के लिए हर ओर हाहाकार मचा हुआ है। रेलवे का भाड़ा बढ़ने पर कहा कि लोगों को शंटिंग में डालने की साजिश है। समय पर रेलवे का परिचालन नहीं कर जानबूझकर उसे बेचा जा रहा है। भाजपा सरकार हर साल भाड़ा बढ़ा कर लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। लालू ने कहा कि वे अस्वस्थ होने के कारण नए साल के अवसर बिहार में नहीं हैं, लेकिन जल्द ही पटना आएंगे और सभी से मिलेंगे।