कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए 125 उम्मीदवारों के नाम, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी दिया गया है टिकट।

उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टियां सक्रिय दिख रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है।वहीं कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी टिकट दिया है। इसी के साथ सलमान खुर्शीद की पत्नी और पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद को फरुखाबाद से टिकट दिया गया है।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने 125 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि हमने अपनी पार्टी में 40% महिलाओं को टिकट दिया है। यह महिलाओं के सशक्तिकरण का एक अच्छा पहल है। जिन महिलाओं को टिकट दिया गया है उसमे कुछ महिला पत्रकार और महिला अभिनेत्रियां भी हैं।