बिहार में राजद का लक्ष्य हुआ निर्धारित, कार्यकर्ताओ ने कहा 1 करोड़ लोगो तक पहुंच कर ही अब लेंगे दम।

बिहार की राष्ट्रीय जनता दल पार्टी अपने संगठन को विस्तार देने के लिए आज से सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। इस सदस्यता अभियान की शुरुवात राबड़ी आवास पर ही होगा। इस अभियान की खासियत यही है की राजद पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जनता को खुद ही सदस्यता दिला रहे हैं।

इस सदस्यता अभियान के दौरान उनके साथ राजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, शिवानंद तिवारी, आलोक मेहता, जयप्रकाश नारायण समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

सदस्यता अभियान की शुरुआत स्वयं लालू यादव के द्वारा किया गया। इस दौरान सदस्यता प्राप्त करने वाले सदस्य मंच पर आ कर लालू यादव से रसीद ले रहे हैं। इस अभियान में नए के साथ पुराने सदस्य भी दुबारा सदस्यता ले रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने फिर से पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी 2020 चुनाव से पहले जेडीयू ज्वाइन कर लिया था। लेकिन फिर उन्होंने वहां से भी इस्तीफा दे दिया और पुनः राजद का दामन थाम लिया।

राजद ने तीन वर्ष पहले भी एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, किंतु यह आंकड़ा 86 लाख के आगे नहीं पहुंच पाया। इस बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किसी भी तरह एक करोड़ के लक्ष्य प्राप्त करने का टास्क राजद पदाधिकारियों, विधायकों एवं सांसदों के जिम्मा सौंपा है। आज सदस्यता अभियान में दूसरे प्रदेशों के भी पदाधिकारी आए हुए हैं।