नही रहे समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अहमद हसन, 88 वर्ष के उम्र में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लिया अंतिम सांस।

88 वर्षीय समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अहमद हसन का शनिवार को निधन हो गया। उनकी हालत बेहद क्रिटिकल बताई जा रही थी। वह डायलिसिस पर थे। समाजवादी पार्टी के नेता सह पूर्व मंत्री अहमद हसन का शनिवार को निधन हो गया। वह लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक वह पिछले 8 दिनों से डायलिसिस पर थे। उनकी हालत बेहद क्रिटिकल बताई जा रही थी।

बता दें कि अहमद हसन सपा की सरकार में स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। सपा नेता और पूर्व मंत्री अहमद हसन मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी बताए जाते थे। वह विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर…?

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि अहमद हसन को सेप्सिस होने की वजह से राम मनोहर लोहिया आयुर्वेदिक संस्थान की क्रिटिकल केयर मेडिसिन डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया था। वहां सीसीएम स्पेशलिस्ट डॉक्टर दीपक मालवीय और अन्य डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विक्रम ने बताया कि उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में 2 दिन पहले एडमिट किया गया था। फिर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। बता दें कि बीते 7 दिन पहले उन्हें डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के क्रिटिकल केयर वार्ड में एडमिट किया गया था। यूपी विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन की डायलिसिस भी बीते शुक्रवार को कराई गई थी।