चिराग पासवान के लिए छलका मुकेश सहनी का दर्द, बोले भाजपा अपने फायदे के लिए करती है दूसरो का उपयोग, जनता देगी जवाब।

एनडीए से निकाले जाने पर मंत्री पद से हाथ धोने वाले विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी चिराग पासवान के लिए काफी दुखी दिखाई दे रहे है। चिराग के बंगले के बहाने एक बार फिर उन्होंने बीजेपी को आड़े हांथों लिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति ही ’यूज एंड थ्रो’ की रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी बात छोड दीजिए, आखिर एक साल पहले जिस दिवगंत रामविलास पासवान को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था। आज उनकी ही पत्नी को बेइज्जत कर घर से बाहर निकाल दिया गया। सहनी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के खिलाफ इस्तेमाल किया गया और अब प्रताड़ित किया जा रहा है।

जनता देगी जवाब


सहनी ने कहा कि चिराग पासवान के पिता आज भी दलितों के दिलों में बसते हैं। उनके पुत्र और पत्नी को बेघर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति करने वालों को जनता वोटों के जरिए जवाब देगी।