• होम
  • न्यूज़
    • इंटरनेशनल
    • भारत
    • राज्य
    • पोलिटिकल
    • क्राइम
  • एजुकेशन
  • बिज़नस
  • साइंस
  • कैंपस
  • Special Report
  • Exclusive Report
  • Blog
  • Video Story
×
Breaking News
2024-08-29 इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात 2024-08-20 दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव; 2024-08-20 Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR 2024-08-20 डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश 2024-08-20 कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
 Posted in Political

मणिपुर में जेडीयू को मिली 6 सीटें तो उत्तरप्रदेश में खाता खोलने में भी रही नाकामयाब।

 desktheshiftindia  March 11, 2022

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद जहां एक तरफ बीजेपी पार्टी के कार्यालय में खुशी का माहौल दिखा वही दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भी एक खुशी की खबर आई। जिसने पार्टी के इरादों को मजबूती देने का काम किया है। मणिपुर की 60 सीटों में से 6 पर जनता दल यूनाइटेड ने जीत हासिल की है। बिहार की राजनैतिक पार्टी जेडीयू का मणिपुर विधानसभा सीटों में से 6 सीटें मिलना वाकई पार्टी के लिए विकाश का सूचक है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाने वाला मेहनत रंग लाया है और जेडीयू के मणिपुर में इस प्रदर्शन ने सभी को चौंका कर रख दिया है। जदयू, मणिपुर की जीत से खूब उत्साहित है। यहां उसके 38 उम्मीदवारों में से 6 जीते तथा 5 दूसरे नंबर पर रहे।

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए आंकड़ों पर गौर करे तो जदयू के सभी छह उम्मीदवारों ने बीजेपी के प्रत्याशियों को पराजित कर जीत हासिल की है। आंकड़ों पर गौर करे तो जदयू और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर बहुत कम रहा है। जदयू और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच चार सीटों पर मतों का अंतर आठ सौ से भी कम रहा है। वहीं, अन्य दो सीटों पर दोनों दलों के बीच मतों का अंतर 1249 और 3773 रहा है।

गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड का मुख्य आधार बिहार में है। ऐसे में राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए मणिपुर में मिले वोट आनेवाले दिनों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले हैं। नीतीश कुमार के शासन में ऐसा पहली बार है कि मणिपुर में जेडीयू ने इतनी सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं जदयू ने उत्तरप्रदेश में कुल 36 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। इनमें किन्हीं को जीत नहीं मिली। एक उम्मीदवार धनंजय सिंह मतगणना के अंतिम दौर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से हारे।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इसे पार्टी के सिर्फ 5 महीनों की मशक्कत का नतीजा बताया। उनके अनुसार हम उत्तर प्रदेश में संगठन की मजबूती व विस्तार के लिए अभियान चलाएंगे। इधर, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भी मणिपुर में जीतने वाले अपने उम्मीदवारों को बधाई दीया है और उन्होंने कहा है कि’मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...

Related

Tagged JDU got 6 seats in Manipur and failed to open account in Uttar Pradesh.

इन्हें भी पढें

  • राबड़ी आवास पहुंची ईडी की टीम…लालू- तेजस्वी को दिया समन, लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
  • दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंचे राहुल गांधी, आगामी 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे प्रचार
  • बिहार में महागठबंधन की हार के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह शुरू, तारिक अनवर ने आला नेताओं को आत्म मंथन की दी सलाह
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत; बरकरार रहेगी सात साल की सजा
  • विकास दुबे के एनकाउंटर पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, बोलीं-सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज करें मामले की जांच
  • फोन टैपिंग जासूसी मामला – बिहार कांग्रेस करेगी आज पटना में राजभवन मार्च, प्रदेश अध्यक्ष बोले – नीतीश की भी जासूसी हो रही…
  • लालू यादव के करीबी सुभाष यादव 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में
  • कोरोना संकट पर बोले राहुल गांधी, मजदूरों को आर्थिक मदद दे केंद्र सरकार वरना आएगी बेरोजगारी की सुनामी
  • कोरोना के बढ़ते मामलों पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- भारत एक गलत रेस जीतने के रास्ते पर
  • तेजस्वी यादव के आवास पर RJD प्रवक्ताओं की महामंथन, 2024 और 2025 चुनान में पार्टी की मजबूत करने पर चर्चा
  • बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव  ने रामचरितमानस को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर  के विवादित बयान पर खुलकर अपने मंत्री का बचाव किया…तेजस्वी यादव ने इस पूरे प्रकरण के लिए बीजेपी को जिम्मेवार बताया…
  • ललन सिंह के इस्तीफे को नीतीश ने बताया अफवाह, जदयू की बैठक को बताया सामान्य मीटिंग

Post navigation

← झारखंड का मशहुर नक्सली सकेंद्र यादव ने किया पुलिस को आत्मसमर्पण, कई अपराधिक घटनाएं हैं दर्ज।
बिहार में मुखिया अब रख पाएंगे बंदूक, बिहार सरकार में बना नया कानून। →

Recent Posts

  • इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
  • दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
  • Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
  • डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
  • कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश

Exclusive Report

अयोध्याधाम जंक्शन का नया भवन मंदिर के स्वरूप में रामनगरी की गरिमा का बना परिचायक, आवागमन मिला कर करीब एक लाख यात्रियों का भार उठाने की है क्षमता

 Central Desk  2023-12-29
रामनगरी की गरिमा के अनुरूप अयोध्याधाम जंक्शन का नया भवन मंदिर के स्वरूप में बन कर तैयार है। इस नए मंदिर का आकर्षण रात में रंग-बिरंगी रोशनी में बिखेरते हुए इस रेलवे स्टेशन की छत को और भी प्रेरित बनाता है। आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस नवीन...
Continue Reading...

Political

झारखंड में सियासी हलचल तेज, चुनाव तक मेरे पास तीन विकल्प’; आहत चंपई सोरेन बोले- JMM में हो रहे एकतरफा फैसले और अपमानजनक व्यवहार

 Dhananjay Kumar  2024-08-18
झारखंड के पूर्व सीएम और झामुमो नेता चंपई सोरेन को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा में शामिल होने की अफवाह के बीच झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने अपना दर्द साझा किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि अपमान और तिरस्कार के...
Continue Reading...

Business

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी का कार्ड सामने आया, जानिए इस कार्ड में क्या है खास

 Dhananjay Kumar
अंबानी परिवार के घर छोटी बहू आने वाली है। जी हां, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में...
Continue Reading...
  • Home
  •  Advertise with Us 
  • Team
  • Privacy Policy
  • About US

Categories

Blog Business Campus Corona Crime Education Entertainment Exclusive Report Health International IPL 2020 National Political Science Special Report Sports State Uncategorized Video Story न्यूज़

Subscribe to Blog via Email

Enter your email address to subscribe to this blog and receive notifications of new posts by email.

Join 17K other subscribers

Copyright © 2026 The Shift India -

 

Loading Comments...
 

You must be logged in to post a comment.

    %d