ललन सिंह के इस्तीफे को नीतीश ने बताया अफवाह, जदयू की बैठक को बताया सामान्य मीटिंग

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की अफवाह से बिहार की सियासत गरमा गई है…हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की खबरों के बीच पहली बार CM नीतीश कुमार ने बयान दिया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एक सामान्य बैठक

 CM नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने से पहले कहा है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एक सामान्य बैठक है। हर साल कार्यकारिणी की बैठक होती है। ये बैठक भी उसी का हिस्सा है।वहीं ललन सिंह के बदलने और JDU के NDA में जाने की खबरों के सवाल को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही जब CM नीतीश कुमार से यह पूछा गया है कि यह चर्चा है कि आप NDA में जा सकते हैं तो इस सवाल को वो टाल गए।

पूर्व केंद्रीय अरुण जेटली की राजकीय जयंती समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिप्टी CM तेजस्वी यादव साथ आए थे।  इसी दौरान पत्रकारों के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि यह बातें बकवास है…

दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश

29 दिसंबर को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल होने के लिए पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

डिप्टी CM और RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमाार का साथ दिया है। उन्होंने ललन सिंह के इस्तीफे की खबर को अफवाह बताया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हर पार्टी स्पष्ट राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करती है। हमने इसे ताल कटोरा स्टेडियम में भी आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि हमने जाति आधारित सर्वेक्षण के माध्यम से जो किया है, उसे ज्यादा नहीं छापा जा रहा है। केवल विपक्ष को नुकसान पहुंचाने की खबरें प्रकाशित की जा रही हैं।