बिहार में शराबबंदी नहीं है, सिर्फ नीतीश कुमार का अहंकार है: झारखंड के गोड्डा से लोकसभा सदस्य भाजपा सांसद निशिकांत ने कहा….

भाजपा सांसद निशिकांत ने गुरुवार को बिहार में शराबबंदी की कथित विफलता को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। झारखंड के गोड्डा से लोकसभा सदस्य दुबे ने आरोप लगाया कि बिहार में शराब की आपूर्ति करने के बाद से उनके राज्य झारखंड में कई लोग गलत काम करना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी नहीं है, ‘यह सिर्फ नीतीश कुमार का अहंकार है।’

निशिकांत दुबे ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना कहा….

निशिकांत दुबे ने कहा, ‘बिहार में शराबबंदी नहीं है, यह सिर्फ नीतीश कुमार का अहंकार है। मेरे राज्य में कई लोग गलत काम में शामिल हो गए हैं, क्योंकि वे बिहार में शराब की आपूर्ति करते हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा था, नीतीश कुमार 2024 के बाद घर बैठेंगे और फिर बिहार आजाद होगा।’ इससे पहले गुरुवार को बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या 39 तक पहुंच गई।

नीतीश कुमार ने शराबबंदी को  सफल बताया….

इधर, नीतीश कुमार ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बिहार में शराबबंदी का पुरजोर समर्थन किया। नीतीश कुमार ने कहा कि उनके उपायों और राज्य में लागू शराबबंदी नीति से कई लोगों को फायदा हुआ है और उनके उपायों से बड़ी संख्या में लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है। सीएम ने कहा कि समस्या पैदा करने वालों की पहचान की जाएगी और उन्हें जेल के अंदर डाला जाएगा।