जहरीली शराब से मौतों पर विपक्ष ने किया हंगामा, तेजस्वी ने दिया सभी आरोपो का जबाब …….

जहरीली शराब पर विधानसभा में विपक्ष के हंगामे  को देखते हुये  उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा के लोगों को आज याद आ रहा है कि जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है। भाजपा यह क्यों नही बताती है  कि उनके शासनकाल में जहरीली शराब से कितने लोगों की मौत हुई। तब भाजपा के लोग मौन धारण किए हुए थे। भाजपा के मंत्री के घर से शराब पकड़ी गई थी। विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह सारी बात कही।

तेजस्वी जी ने कहा कि जब शराबबंदी नहीं थी तब भी जहरीली शराब से मौत होती थी। यह सच्चाई है। भाजपा बिहार में 15 सालों तक काबिज रही है, उन्होंने तब क्या किया? हमसे अधिक तो सत्ता में वे लोग रहे हैं। भाजपा के लोग सदन में जनता के मुद्दे को नहीं उठाकर केवल हंगामा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सदन केवल पांच दिनों का है। सत्र अब केवल तीन दिन का शेष है। भाजपा के लोग नहीं चाहते कि जनता के मुद्दे को उठाया जाए। असल में भाजपा के लोग यह जान रहे हैं कि महागठबंधन की सरकार अपने कमिटमेंट को पूरा कर रही है। सदन की जो कार्यमंत्रणा समिति है उसमें इसकी चर्चा करते हैं। जहरीली शराब के मसले पर पुलिस ने तो अपना बयान दिया ही है।