डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने राजनीतिक दलों को दिखाई औकात, अपनी पार्टी बीजेपी को भी दिखा दिया आयना

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गयी है। वहीं इस बीच सुशील कुमार मोदी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज कोई भी एक दल अपने बलबूते पर चुनाव जीतकर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। न भाजपा न ही जदयू। उन्होंने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अलग चुनाव लड़कर देख चुकी है, जबकि 2014 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू लोकसभा का अलग चुनाव लड़कर देख चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार में गठबंधन मजबूरी नहीं है बल्कि जरूरत है। यहां अकेले कोई भी दल सरकार नहीं बना सकता।

मोदी ने कहा कि भाजपा को अपनी ताकत के बारे में कोई गलतफहमी नहीं है। हम मजबूत हैं और हमारा संगठन भी है, लेकिन मिलजुलकर चुनाव लड़ेंगे तभी सफलता मिलेगी। इसे लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में भी कहीं कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने दावा भी किया कि एनडीए की ताकत विरोधियों पर भारी पड़ेगी और बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी।

मोदी ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और जदयू के बीच बढ़ती तल्खी शीघ्र समाप्त होने का दावा किया। उन्होंने चिराग की नाराजगी को क्षणिक बताया और कहा किया है कि यह कोई गम्भीर झगड़ा नहीं है। जल्द ही सबकुछ सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीनों दलों के बीच बेहतर तालमेल है, कोई विवाद नहीं। हम मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे।