उमेश कुशवाहा ने दावा करते हुए कहा है कि महागठबंधन की रैली अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होगी…

25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली से ही 2024 के लोकसभा का आगाज किया जाएगा। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने यह बयान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अमित शाह की रैली भी लोकसभा चुनाव की तैयारी है।

हालांकि उमेश कुशवाहा ने दावा करते हुए कहा है कि महागठबंधन की रैली अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होगी। रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित सभी घटक दलों के बड़े लीडर शामिल होंगे। जनता जो चाहती भाजपा हटाओ प्रदेश बचाव, महापरिवर्तन चाहती उसकी शुरुआत यहां से होगी।

वहीं उमेश कुशवाहा ने जदयू एमएलसी राधाचरण शाक्य के कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का पुराना हथकंडा है। उनसे पूछताछ चल रही है, समय आने पर संबंधित लोग अपराधों से जुड़े कागजात दिखलाएंगे। लेकिन इतना तय है कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग सिर्फ वैसे राज्यों में कर रही है जहां भाजपा शासन में नहीं है।