समस्तीपुर में लालू कैबिनेट के पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी वार्ड आयुक्त का चुनाव जीते…

राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने इस बार अपनी किस्मत नवगठित नगर निगम चुनाव में वार्ड आयुक्त के पद पर आजमाई। इस चुनाव में वे भारी बहुमत से चुनाव जीते। निगम के वार्ड संख्या 38 से उन्होंने अपनी किस्मत आजमायी थी। 1995-2000 के बीच वे लालू प्रसाद के मंत्रीमंडल में पहले राज्य मंत्री बने। फिर कैबिनेट मंत्री बने। गांव में निर्विरोध मुखिया रहे। वे राजद के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।