कड़ाके की ठंड, कनकनी, तेज हवा और घने कोहरे के साथ नववर्ष का आगाज शनिवार को हुआ. इस वर्ष दूसरे जिलों और प्रदेशों से आए हुए पर्यटक तथा स्थानीय लोगों ने प्रकृति की गोद में नहीं, बल्कि घरों और होटलों में नववर्ष का स्वागत किया. इस मौके पर कहीं केक काटे गये तो कहीं जमकर पटाखे छोड़े गये. पार्कों, आर्केलॉजिकल साइट, नेचर सफारी, रोपवे, घोड़ाकटोरा झील, गर्मजल के झरने, पिकनिक स्पॉट आदि बंद रहने के कारण नववर्ष का पहला दिन फीका रहा.
















You must be logged in to post a comment.