पटना नगर निगम चुनाब अपडेट…

प्रत्याशी ने लगाया EVM गायब होने का आरोप

पटना वार्ड नंबर 39 की प्रत्याशी भारती देवी ने एक ईवीएम गायब होने का आरोप लगाया है। इसको लेकर मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हो रहा है।

पटना में मेयर पद पर सीता साहू 3036 वोटों से आगे चल रहीं हैं। सीता साहू को अब तक करीब 13530 वोट मिले हैं। वे मजहबी से आगे चल रही हैं।

पटना डिप्टी मेयर पद पर अंजना गांधी 31957 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं रेशमी चंद्रवंशी को 24900 वोट मिले हैं।

पटना निकाय चुनाव में इन्होंने की जीत दर्ज

  • वार्ड नंबर 1 से छठिया देवी
  • वार्ड नंबर 38 से आशीष सिन्हा
  • वार्ड 21 से श्वेता रंजन
  • वार्ड 56 से किस्मती देवी
  • वार्ड 8 से रीता रानी
  • वार्ड 63 से फैजुल मेहमान खान
  • वार्ड 64 से अपदा कुरेशी
  • वार्ड 40 से अफसर अहमद
  • वार्ड 47से  सतीश कुमार
  • वार्ड 22 से अनीता देवी
  •  वार्ड नंबर 30 से कावेरी सिंह
  • वार्ड 57 से गायत्री गुप्ता