राजद विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के बाद अब एक और राजद विधायक विजय कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा… उन्होंने राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा…

राजद विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा, ‘राज्य में ब्लॉक स्तर से लेकर सचिवालय स्तर तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। किसान परेशान हैं। नीतीश कुमार किस तरह की समाधान यात्रा कर रहे हैं, जब किसान इतने परेशान हैं।’

रोहतास जिले के दिनारा से विधायक मंडल ने भी नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर सवाल उठाया है। विजय मंडल ने कहा, ‘बिहार का इतना विकास नहीं हुआ, जितना पिछले 17 सालों में होना चाहिए था। इसके लिए हम भी जिम्मेदार हैं। राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के कारण बिहार में सड़कों का विकास हुआ है और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के तहत यूपीए -1 में बिजली की स्थिति में सुधार हुआ है। मैं नीतीश कुमार से अपील करूंगा कि वह राज्य में अधिकारियों पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाएं।’

BJP को भी ठहरा रहे जिम्मेदार…

मंडल ने कहा, ‘लोहिया कहते थे कि तवा की रोटी और सत्ता को पलट देना चाहिए लेकिन बिहार में ऐसा नहीं हुआ है। बीजेपी भी इसके लिए जिम्मेदार है क्योंकि उसने नीतीश कुमार का समर्थन करना जारी रखा है, जिसके कारण वह पिछले 17 वर्षों से सत्ता में हैं।