दोपहर की चिलमिलाती धूप में बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, ये है मांग

बिहार कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चिलमिलाती हुई धूप में धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया।

प्रवासी मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन ?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि कोरोना संकट लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर बिहार वापस आ रहे हैं। बहुत दिनों से हताश श्रमिक साधन के अभाव में लाखों की संख्या में अपने घर की ओर पैदल एवं बसों, ट्रकों, टेम्पों, रिक्शा, साइकिल, जुगाड़गाड़ी के माध्यम से अपने घर की ओर चल दिये उनके साथ बच्चे महिलाएँ गर्भवती महिलाएँ, बुर्जुग और दिव्यांग भी है। इस दौरान अनेक मजदूरों की दुर्घटना और भूख से मौत हो गयी है। उन्होंने सरकार से इसकी जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

मृतकों के परिजनों को मिले मुआवजा

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की सूची प्रदेश कांग्रेस को सौपे जिससे अपनें स्तर से भी बिहार कांगरेस उनकी मदद कर सके। यह भी माँग किया गया कि मृतक के परिजन को उचित मुआवज़ा देते हुये उनके परिवार के किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान करे। डा. झा ने यह भी माँग रखी की सभी प्रवासी मज़दूरों को सरकार सुरक्षित उनके घर पहुँचाएं।
मदन मोहन झा ने इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग को भी पत्र लिखा है।