
बिहार में सता परिवर्तन होने के बाद भाजपा के विधायको की मुश्किलें बढ़ती नजर आने लगी है। शहनवाज हुसैन के बाद अब बिहार के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री सह छातापुर से भाजपा के विधायक नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’ की मुश्किलें बढ़ सकती है। भाजपा नेता पर आय छुपाने की बात सामने आ रही है। इनकम टैक्स विभाग ने इसकी जांच की है जिसमें करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति सामने आने का दावा मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है। चुनावी हलफनामे में भी संपत्ति छिपाये जाने की बात सामने आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो बिहार के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री सह सुपौल के छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह’बबलू’ के उपर गंभीर आरोप लगे है। संपत्ति छुपाने के आरोप में घिरे भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती है। नीरज सिंह बबलू ने जो आयकर रिटर्न दिया है उसमें भी इनपर संपत्ति को छुपाने का आरोप लगा है। चुनावी हलफनामे में जो आयकर रिटर्न संबंधित जानकारी दी गयी उसकी जांच के क्रम में पाया गया कि भाजपा नेता ने कई बार अपनी आय को कम करके दिखाया है। भाजपा विधायक के पास एक करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति मिलने का जिक्र मीडिया रिपोर्ट में किया गया था।
संपत्ति से जुड़ी जानकारी को छुपाने का आरोप
ऐसा बताया जा रहा है कि नीरज बबलू ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग को जो हलफनामा दिया उसमें अपनी संपत्ति से जुड़ी जानकारी को छुपाया है। आयकर विभाग के स्तर से जब इसकी जांच हुई तो इसका खुलासा हुआ। ये मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है।
पूर्व मंत्री से पूछताछ
चुनावी हलफनामे में पूर्व मंत्री ने अपना और अपनी पत्नी का पेशा समाजसेवा और कृषि को बताया था। आय का श्रोत विधानसभा से मिल रही सैलरी व कृषि से होने वाला आय है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब इनकम टैक्स विभाग के सामने भाजपा नेता से लंबी पूछताछ चली और जब अघोषित संपत्ति के बारे में पूछा गया तो वो जवाब नहीं दे सके। वहीं एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए नीरज बबलू ने कहा कि वो पिछले चुनाव को लेकर कुछ बातें है और कोर्ट में उनके वकील इसका जवाब देंगे।
You must be logged in to post a comment.