बिहार के बांका जिले में सिलेंडर फटने से 5 बच्चों की मौत हो गई। खाना बनाने के दौरान ही रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। वहां मौजूद 5 बच्चों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं, घर के कई सदस्य भी बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना रजौन के राजावर गांव की है। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से यह घटना हुई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बांका से सांसद गिरिधारी यादव सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के पिता से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि राजावार गांव निवासी अशोक पासवान के घर पर उनकी पत्नी सरीता देवी खाना बना रही थी। तभी गैस पाइप लीक होने से आग लग गई। आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया। जिससे घर में खेल रहे पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि मृतक बच्चों के पिता अशोक पासवान मछली बेचते थे। उनके 4 ओर इनकी भतीजी की भी मृतु हो गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं, जिले के डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस बल और फायर बिग्रेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
















You must be logged in to post a comment.