अटकले तेज हो रही है की मकर संक्रांति के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है…

बिहार की सियासत में मकर संक्रांति के बाद बड़े सियासी खेल की अटकलें तेज हैं। बिहार के सियासी हलकों में इस बात की चर्चा तेज है कि खरमास के बाद बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। इन्ही चर्चाओं के बीच इस बात की अटकलें भी तेज हो गई हैं कि मकर संक्रांति के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार  हो सकता है। दरअसल इस चर्चा के तेज होने के पीछे सबसे बड़ी वजह बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह का दावा है। उन्होंने कहा है कि मकर संक्रांति के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

कांग्रेसी नेता इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा  पर निकले हुए हैं। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार होना तय है। कांग्रेस मंत्रिमंडल विस्तार में दो पद पर दावा करेगी। फिलहाल कांग्रेस के दो मंत्री हैं। लेकिन विधायकों की संख्या के आधार पर मंत्रिमंडल में कांग्रेस को चार सीट चाहिए।