गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को फिर कहा लाचार मुख्यमंत्री…नितिन गडकरी जी ने यह कह दिया कि 5 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट चल रहाबिहार मे…किसको बना रहे नीतीश कुमार…

केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह पटना में नीतीश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है इस देश के राजनीति की, जो वोट के खातिर कुछ भी बोल जाते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे रामायण और भागवत गीता हिन्दुओं का पवित्र ग्रंथ है उसी तरह कुरान भी मुस्लिमों का एक पवित्र ग्रंथ है लेकिन हिंदुओं को गाली देना, हिंदुओं के धर्म ग्रंथों को गाली देना और सनातन के संस्कार और संस्कृति को गाली देना आज एक फैशन सा हो गया है। क्या इन लोगों में से किसी को भी कुरान पर टिप्पणी करने की हिम्मत है? सर तन से जुदा हो जाएगा। आने वाले दिन में इस राज्य के, इस देश के युवा इसका जवाब देंगे।

नीतीश कुमार को फिर कहा लाचार मुख्यमंत्री….  

गिरिराज सिंह ने रविवार को एक बार फिर से दुहराते हुए नीतीश कुमार को लाचार मुख्यमंत्री कहा। दरअसल सुधाकर सिंह के संबंध में भाजपा के द्वारा कार्रवाई की मांग के सवाल पर गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि नीतीश कुमार तो एक लाचार मुख्यमंत्री हैं। एक मुख्यमंत्री अगर अपने मंत्रियों को समझा नहीं पा रहा है तो यही कहा जाएगा

गिरिराज सिंह ने कहा: किसको…. बना रहे हैं…  

पत्रकारों के इस सवाल पर कि नीतीश कुमार का यह कहना है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा ना देकर बीजेपी बिहार को लाचार बना रही है, गिरिराज सिंह ने भड़कते हुए कहा कि किसको बुड़बक बना रहे हैं?….5लाख करोड़ का… है हिम्मत?..नीतीश कुमार जी के मंच पर हमारे नेता .. हमारे मंत्री नितिन गडकरी जी ने यह कह दिया कि 5 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट चल रहा है। इसलिए थेथरोलॉजी उनके पास कोई है नहीं। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जनता से तिरस्कृत हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को बनाए बगैर हम देश को नहीं बना सकते हैं इसलिए 5 लाख करोड़ का केवल इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि वह गाली तो दे रहे थे कि मनरेगा में पैसा नहीं है मैं इस विभाग का मंत्री हूं। 8 साल में यूपीए में केवल साढ़े 9 हजार करोड़ से भी कम गया और आठ साल NDA में मोदी जी के समय 30हजार करोड़ यहां दिया गया।