कैंसर से जंग हार गए सुरेश रैना के पिता पंडित त्रिलोक चंद रैना।

क्रिकेट के तीनों फार्मेट में शतक लगाने का गौरव प्राप्त करने वाले भारतीय क्रिकेट के नायक सुरेश रैना के पिता त्रिलोक चंद रैना का रविवार के दिन निधन हो गया। लम्बे समय से कैंसर से ग्रसित त्रिलोक चंद रैना की तबीयत दिसंबर से काफी चल रही थी। सुरेश रैना गाजियाबाद में अपने निवास में पिता की सेवा में लगे थे।

बीमार चल रहे कश्मीरी पंडित त्रिलोक चंद रैना ने रविवार को दिन में गाजियाबाद के राजनगर में अपने आवास पर अंतिम सांसे ली। उनके निधन पर क्रिकेट जगत काफी शोकाकुल है। त्रिलोकचंद रैना भारतीय सेना में आर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत रहे। उनका पैतृक गांव केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के रैनावारी में है। 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों की हत्या के बाद उनके पिता ने गांव छोड़ दिया था। इसके बाद यह लोग गाजियाबाद के मुरादनगर आ गए थे। उनके दो पुत्र दिनेश तथा सुरेश और दो पुत्रियां हैं। सुरेश रैना ने तीन अप्रैल 2015 को प्रियंका से शादी की। उनकी एक बेटी और एक बेटा भी है। कश्मीरी पंडित त्रिलोक चंद रैना काफी मेहनतकश शख्स थे। कम वेतन के बाद भी उन्होंने बच्चों को अच्छी परिवरिश दी अच्छे संस्कार दिए।