एशियन गेम्स में भारत को मिला एक गोल्ड, 3 ब्रॉन्ज, भारत ने पहली बार 70 से ज्यादा पदक जीते

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियाई गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। 11वें दिन की सुबह भारत की झोली में दो पदक आए। पहला पदक 35 किलोमीटर दौड़ में था और दूसरा पदक तीरंदाजी में था। शुरुआती 10 दिन में 69 पदक हासिल करने वाले भारत ने 11वें दिन 71 का जादुई आंकड़ा छुआ और पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एशियाई खेलों के इतिहास में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले कभी भी भारत ने एशियाई खेल में 71 पदक नहीं जीते थे।इस तरह भारत के 74 मेडल चुके हैं। ये एशियाड के 74 साल के इतिहास में भारत का ऑलटाइम बेस्ट रिकॉर्ड है। इससे पहले जकार्ता एशियन गेम्स 2018 में भारत ने सबसे ज्यादा 70 पदक जीते थे।ज्योति सुरेखा और ओजस देवतले की जोड़ी ने मिश्रित तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर भारत को 71वां पदक दिलाया।

रेस वॉक 35 KM में भारतीय मिक्स्ड टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

रेस वॉक 35 KM में भारतीय मिक्स्ड टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड जीता। भारत को दिन का तीसरा मेडल स्क्वॉश और चौथा बॉक्सिंग में मिला। दोनों ही खेल में ब्रॉन्ज मेडल मिला।

चीन के हांगझोउ में बुधवार यानी आज भारत के 115 खिलाड़ी 14 खेलों में दमखम दिखाएंगे, इनमें आर्चरी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हॉकी और रेसलिंग शामिल हैं। आज से रेसलिंग के इवेंट स्टार्ट हो रहे हैं, ऐसे में भारत को आज तीन गोल्ड समेत एक दर्जन मेडल मिल सकते हैं..

भारत ने इतने ज्यादा मेडल कभी नहीं जीते

भारत 1951 में पहली बार हुए एशियाड से ही गेम्स का हिस्सा रहा है। तब नई दिल्ली ने ही मेजबानी की थी। भारत ने सभी 18 एशियाड में हिस्सा लिया। 2018 के पिछले एशियाड में भारत ने 70 मेडल जीते थे। इनमें 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज शामिल रहे। देश मेडल टैली में 8वें नंबर पर रहा, लेकिन इससे पहले भारत ने इतने ज्यादा मेडल कभी नहीं जीते थे